फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों को खोये परिजनों को दी अनुग्रह राशि

Tue, 21 Jan 2014 12:47 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड त्रासदी में लापता व्यक्तियों की आर्थिक मदद के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजी गई 66 लाख 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि हरियाणा सरकार की मार्फत करनाल जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


एसडीएम मुकुल कुमार ने उनके वारिसों को सम्मानपूर्वक यह राशि वितरित की। हर मृतक के वारिस को 3 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी गई। जून 2013 में  उत्तराखंड के केदारनाथ धाम क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में करनाल जिला के भिन्न-भिन्न परिवारों के 19 लोग लापता हो गए थे, जो पवित्र धाम की यात्रा एवं भंडारे के लिए गए थे। हरियाणा सरकार की ओर से इन परिवारों के वारिसों को सांत्वना के रूप में उसी समय 5 लाख रुपए प्रति व्यक्ति सहायता के रूप में वितरित किए गए थे।

दूसरी ओर उत्तराखंड सरकार ने हरियाणा के लापता लोगों के परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए अलग से राशि भेजी है, जो सोमवार को करनाल जिला से लापता व्यक्तियों के वारिसों को वितरित कर दी गई।
विज्ञापन

इन्हें दी राशि
जिन परिवारों के वारिसों को उपरोक्त राशि वितरित की गई उनमें धर्मचंद के तीन सदस्यों को 10 लाख 50 हजार रुपए, गुड्डी पत्नी रामस्वरूप, कांता पत्नी मोहन छाबड़ा, मधु पत्नी रमेश छाबड़ा, मनोहर लाल तुली पुत्र मंगल दास, निर्मल पत्नी प्रवीन, प्रवीन छाबड़ा माता गौरव छाबड़ा, कचंन पत्नी यशपाल, स्नेहलता पत्नी गुलशन कुमार, सीता देवी पत्नी सोहन लाल, ज्योती पत्नी दीपक सिंधवानी, सुमन पत्नी राजेश चोपड़ा, कांता पत्नी पूर्णचंद, बजिन्द्र मान पुत्र पुष्पा मान, रणवीर सिंह मान पुत्र पुष्पा मान व तेजेन्द्रपाल तथा रामकली माता खुशी राम शामिल हैं। इनमें 11 व्यक्तियों के वारिसों को सहायता राशि के चेक एसडीएम की ओर से वितरित किए गए, जबकि शेष वारिसों को प्रशासन की ओर से उनके घर जाकर सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें