151....बारिश के कारण सोमवार को अस्पताल में कम दिखे मरीज़ संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सोमवार को बारिश का असर अस्पतालों पर भी दिखा। जिला नागरिक चिकित्सालय व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या कम रही।
जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में ओपीडी 2100 से 2300 तक रहती है। सोमवार को कुल ओपीडी 1973 रही। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा रहे। चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से मरीजों की संख्या में कमी दिखाई दे रही है। हालांकि बरसात के माैसम में चिकित्सकों पर मरीजों का अधिक भार रहता है क्योंकि बदलते मौसम के कारण लोग सबसे अधिक बीमार होते हैं। बरसात के दौरान डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसे रोग तेजी से फैल सकते हैं।
अस्पताल में पिछले आठ दिनों में रही ओपीडी
25 अगस्त- 2324
26 अगस्त- 2034
27 अगस्त- 2318
28 अगस्त- 2061
29 अगस्त- 2148
30 अगस्त- 2100
31 अगस्त- 2130
1 सितंबर- 1973