फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तरावड़ी में चचेरे भाइयों ने हमला कर किया घायल

Tue, 02 Sep 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी के वार्ड-7 में शराब के नशे में दो भाइयों ने चचेरे भाइयों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शराब के नशे में गालीगलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने ऐसा किया। तरावड़ी निवासी रिंकू ने बताया कि रविवार को करीब 12 बजे उनके चाचा महेंद्र के दोनों बेटे शराब के नशे में घर आए और उनके भाई को रोक कर गाली देने लगे। उन्होंने विरोध किया तो मौके पर चाचा भी आ गए। इसके बाद चाचा और उनके दोनों बेटों ने हमला कर दिया। रिंकू के भाई को काफी चोटें आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ओर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें