शिव प्रभात फेरी में भजन गाते सतपाल मनोचा। स्वयं
करनाल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सतपाल मनोचा के नेतृत्व में निकाली जा रही शिव प्रभातफेरी वीरवार को सेक्टर-7 में संजय जैन के निवास स्थान से शाम को शुरू होकर देर रात तक सेक्टर में निकली गई। इसमें श्रद्धालु बोल बम और हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। “भोले का डमरू बजेगा, सनातन धर्म जागेगा” का नारा श्रद्धालुओं में उत्साह का केंद्र रहा, जो विश्वभर में सनातन संस्कृति के प्रचार का संदेश देता है। प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजू डोडा, विनोद गुप्ता, प्रवीन, देवी दयाल अरोड़ा, सुशील मदान, राजेश चुघ आदि मौजूद रहे। संवाद