.आग लगने से जला घर का सामान। संवाद
असंध। पधाना गांव में वीरवार की शाम को शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान में आग लग गई, जिससे कमरे में रखा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। मकान से धुआं उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सबमर्सिबल व अन्य साधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बेड, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल चुका था। पीड़ित जगदीश ने बताया कि दोहता होने पर बेटी के पीलिया के लिए उन्होंने बड़ी मुश्किल से सामान एकत्रित किया था, जो आग में जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। सरपंच रणधीर ने कहा कि गरीब परिवार के लिए सरकार से मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। संवाद