शहर और आसपास के क्षेत्रों में वीरवार को सुबह से बादल की आंखमिचौली रही। वहीं रह-रहकर बूंदाबांदी भी हुई। अब शुक्रवार और शनिवार को भी बादल और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को अधिकतम तापमान सुबह 34.2 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह 83 व दोपहर को 50 प्रतिशत रही। वाष्प दाब 17.0 एमएम रहा। हवा की औसत गति 6.4 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 1.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। एक दिन पूर्व बुधवार को अधिकतम तापमान 34.2 व न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस था। पिछले साल 13 मई को अधिकतम तापमान 33.6 व न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस था।