फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चोट की वजह से खेलने का सपना टूटा... प्रशिक्षु कर रहे नाम रोशन

Tue, 16 Sep 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
56.....कोच सुखबीर - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। क्रिकेट कोच सुखबीर चौधरी करीब 24 सालों से कर्णनगरी के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को तराश कर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार कर रहे हैं। प्रताप क्रिकेट अकादमी के कोच सुखबीर चौधरी के 10 प्रशिक्षु खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शिरकत कर चुके हैं।
वर्ष 2001 में एक मैच के दौरान सुखबीर की एड़ी में चोट आ गई थी। इसके बाद वह दोबारा कभी क्रिकेट नहीं खेल पाए। चोट की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना अधूरा रह गया लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब उनकी अकादमी के खिलाड़ी प्रदेश व जिले का नाम चमका रहे हैं। कोच सुखबीर ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1991 में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उस समय उनके साथ कोच गुरमीत सिंह भी खेला करते थे। वह आज सरकारी कोच है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने स्कूल के दिनों में पहला मैच 16 साल की उम्र में खेला था। जिसके बाद हरियाणा क्रिकेट बोर्ड के लिए अंडर-19 में तीन साल तक खेले। उन्होंने रेस्ट ऑफ चैंपियंस ट्रॉफी भी शिरकत की है। इसके चलते उनका चयन हरियाणा की टीम में हो गया था। आईपीएल में खेलने वाले असंध के क्रिकेटर सुमित नरवाल के खिलाफ भी खेल चुके हैं क्योंकि सुमित उन दिनों दिल्ली के लिए खेला करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अपने जीवन के चार साल क्रिकेट खेला। उन्हें कई बार हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी अकादमी में से हर्षित सैनी, शौर्य जागलान और सागर कल्याण दुबई की टीम के लिए खेल रहे हैं। इस समय उनके पास करीब 90 खिलाड़ी निरंतर अभ्यास करते हैं। जिसमें लड़कियां भी शामिल हैं। अब उनका लक्ष्य अपने खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलते हुए देखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें