करनाल। पानीपत में आयोजित तीसरी इंटर दयाल सिंह बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम की जीत पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा देवगन और मुख्याध्यापिका प्रिया कपूर ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। शारीरिक शिक्षा अध्यापकों संजय चौधरी और सीमा रानी के मार्गदर्शन की प्रशंसा की। विद्यालय परिवार ने टीम के कठिन परिश्रम, टीमवर्क और खेल भावना की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संवाद