संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। थ्रो बॉल की 33 वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में आर्य शिक्षा निकेतन बुढ़नपुर आबाद के बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने उम्दा प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई। खेल प्रतियोगिता अहमदाबाद गुजरात में वीरगाम खेल मैदान में आयोजित हुई थी।
स्कूल के निदेशक सतपाल ने बताया कि प्रतियोगिता में वरुण, सौरव,जातिन व लविश सागवाल का अच्छा प्रदर्शन रहा। प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने कहा कि खेलकूद न केवल मनोरंजन का माध्यम है बल्कि यह विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल के बच्चों में भी अपार प्रतिभा छिपी हुई है जिससे इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने अवसर मिलता है। अकादमी कोच मराठा सुनील सागवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन बनाए रखना जीवन में सफलता की कुंजी है। शिक्षकों ने सभी प्रतियोगी का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में भी इसी तरह के आयोजनों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।