फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले को मिली 15 करोड़ 42 लाख की सौगात

Thu, 25 Jan 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को वर्चुअल के माध्यम से 15 करोड़ 42 लाख रुपये की सौगात दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने लघु सचिवालय के सभागार में जिले की दो परियोजनाओं की आधारशिला व दो परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया जिले में मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ 34 लाख रुपये के विकास कार्यो का शिलान्यास व करीब 10 करोड़ 8 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश को 2024 करोड़ रुपये की 153 परियोजनाओं की प्रदेश वासियों को सौगात दी है। इस सौगात में जिले की 4 परियोजनाएं शामिल है जिनमें 2 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से फिरोजपुर से रसूल पुर तक नई सड़क के निर्माण कार्य तथा जगाधरी के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करीब 2 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मल्टीपर्पस हाल, 4 एसीआरएस, बास्केट बाल ग्राऊड, लड़के व लड़कियों के लिए शौचालय तथा 4 सांइस हाल के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने जिले को जगाधरी विधानसभा के इस्माइलपुर में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन व रानीपुर में करीब 4 करोड़ 8 लाख रुपये से बने 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, सीईओ जिला परिषद नवीन आहूजा, बिजली बोर्ड के अधीक्षक अभियंता जेसी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें