फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने उतरवाए अवैध होर्डिंग

Thu, 25 Jan 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग पर कार्रवाई करने के लिए नगर निगम अफसर हरकत में आ गए हैं। अवैध होर्डिंग हटाने के लिए निगम आयुक्त की ओर से शहर को दो जोन में बांट टीमें गठित कर दी हैं। इनमें एक जोन में वार्ड एक से सात और दूसरे जोन में वार्ड आठ से 22 शामिल हैं।
दोनों जोन में अवैध रूप से लगे होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के लिए एक-एक एटीपी को नियुक्त कर दिया गया है। टीमों ने बुधवार से अवैध होर्डिंग उतारने शुरू कर दिए हैं। जोन एक में अवैध होर्डिंग उतारने के लिए एटीपी मुनेश्वर भारद्वाज और जोन दो में एटीपी लख्मी सिंह तेवतिया को जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

दोनाें जोन में निगम टीमों ने बुधवार को शहर की सड़कों के डिवाइडरों, चौक, स्ट्रीट लाइट के खंभों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बिना निगम की अनुमति अवैध रूप से लगाए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, बैनर व पोस्टर हटाए। इन होर्डिंग व बैनरों को उतारकर वाहनों में लोड कर निगम के गोदाम में पहुंचाया।
उल्लेखनीय है कि शहर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग को लेकर अमर उजाला की ओर से अभियान चलाया गया। इसके तहत 21 जनवरी को करोड़ों खर्च तो हुए पर विज्ञापन साइट्स के टेंडर न लग सके, 22 को होर्डिंग से खतरा, ट्रैफिक लाइट व शहीद की प्रतिमा तक छिपी व 24 को अवैध होर्डिंग सुंदरता को ग्रहण शीर्षकों से समाचार प्रकाशित किए गए थे।
विज्ञापन

होर्डिंग लगाने के लिए स्थान चिह्नित ः धीरज

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए कुछ स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां शुल्क देकर होर्डिंग लगाए जा सकते हैं। ऐसा नगर निगम की अनुमति से ही किया जा सकता है। निगम की अनुमति लिए बिना लगे होर्डिंग अवैध हैं। इनसे शहर की सुंदरता बिगड़ने के साथ राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर अवैध होर्डिंग, पोस्टर व बैनर को टीमें गठित कर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें