फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिले को नहीं मिली त्योहार स्पेशल ट्रेन, भटक रहे यात्री

Sun, 26 Oct 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बावजूद करनाल वासियों को त्योहार स्पेशल ट्रेन की सौगात नहीं मिल पाई है। उत्तर रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व को देखते हुए पानीपत से राजस्थान के कोटा तक एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है लेकिन इस ट्रेन में भी करनाल को वंचित रखा गया है। इससे शहर के यात्रियों में नाराजगी है। रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से चार नवंबर तक चलाई जाएगी।
ट्रेन पानीपत से चलकर दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा, भरतपुर और कोटा तक जाएगी। यह मार्ग कई बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगा लेकिन करनाल स्टेशन को एक बार फिर अनदेखा कर दिया गया है। इससे शहर में रहने वाले उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान के लोगों को अपने घर के लिए ये ट्रेन पानीपत से पकड़नी होगी।
विज्ञापन

बीते दो सप्ताह में उत्तर रेलवे की ओर से दिवाली और छठ पर्व के लिए चलाई गई कई विशेष ट्रेनों में भी करनाल को स्टॉपेज नहीं मिला था, जबकि त्योहारों के दौरान यहां से बड़ी संख्या में यात्री उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर जाते हैं।
विज्ञापन

बुकिंग काउंटरों पर लगी कतार
करनाल में टिकट बुकिंग काउंटरों पर इन दिनों कतारें हैं लेकिन सीमित ट्रेनों के कारण यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। यात्रियों का कहना है कि करनाल जैसे बड़े शहर को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। दिल्ली और अंबाला के बीच करनाल एक प्रमुख जंक्शन होने के बावजूद यहां त्योहार के समय कोई भी अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाती। कई यात्रियों को मजबूरन पानीपत या अंबाला से ट्रेन पकड़ने जाना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें