फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: विनय का जन्मदिन मनाने की तमन्ना रह गई अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन बोले- कई दिनों से चल रही थी तैयारी, आज ''एक बूंद विनय के नाम'' लगेगा रक्तदान शिविर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का एक मई को जन्मदिन है। विनय की माता आशा, पिता राजेश नरवाल और ससुर सुनील स्वामी ने कहा कि एक मई को विनय 27 साल के होने वाले थे। सोचा था कि जब विनय हनीमून से लौटेंगे तो करनाल में ही उनका जन्मदिन मनाया जाएगा, इसकी काफी पहले से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था। उनकी यह इच्छा अधूरी रह गई।
विनय की याद में सेक्टर आठ स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में एक बूंद रक्त विनय की शहादत के नाम थीम पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसमें सबसे पहले उनकी पत्नी हिमांशी रक्तदान करेंगी। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य रक्तदान करेंगे। विनय के परिजनों ने देश भर की सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाएं और आयोजित शिविरों में भाग लें। निफा के चेयरमैन का कहना है कि उनकी संस्था की ओर से हरियाणा समेत चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां हो चुकी हैं। शहर में भी कई संस्थाओं द्वारा अलग-अलग जगह रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने मान लिया शहीद : प्रितपाल सिंह
निफा के चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नू ने कहा कि पूरा देश विनय को पहले से ही शहीद मान चुका है। विनय की रस्म क्रिया चार मई को है। सरकार को रस्म क्रिया से पहले विनय को आधिकारिक तौर पर शहीद का दर्जा देना चाहिए। उनकी याद में हर साल रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत वीरवार से होने जा रही है। प्रीतपाल ने प्रदेश भर की धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक दलों से भी ये मांग की है कि वे सभी रक्तदान शिविर लगाकर शहीद विनय नरवाल का नाम अमर करने में सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें