फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जुटा विभाग, 59 केंद्र बने

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोर्ड ने जिले को तीन उपमंडल में बांट स्कूलों में बनाए परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

- सबसे ज्यादा जगाधरी में 27, बिलासपुर में 25 और रादौर में बनाए गए सात केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में मात्र एक सप्ताह बचा है। ऐसे में बोर्ड सहित शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। जिले में शांतिपूर्ण परीक्षाएं कराने के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड ने भी अपना सीटिंग प्लान जारी कर दिया है।
बोर्ड ने केंद्रों की संख्या व सीटिंग प्लान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को भेज दिया है, वहीं इसकी जानकारी सभी सरकारी व हरियाणा बोर्ड से संबंधित निजी स्कूलों को भी दे दी गई है। इस बार 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए जिले में कुल 59 केंद्र बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा केंद्र जगाधरी उपमंडल में बनाए गए हैं। जगाधरी में कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं। उपमंडल बिलासपुर में 25 और रादौर में कुल सात केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड की ओर से केंद्र की सूची जारी होने के बाद जिला शिक्षा विभाग कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। नकल रहित व शांतिपूर्ण परीक्षा करवाने के लिए अधिकारियों व अध्यापकों को निर्देश देकर ड्यूटियां लगाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने बताया कि बोर्ड की ओर से केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। सभी अधिकारी नकल रहित परीक्षा करवाने के प्रबंध में जुट गए हैं। इसके लिए केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यहां बने केंद्र
बोर्ड की ओर से उपमंडल स्तर पर केंद्र बनाए गए हैं। जगाधरी उपमंडल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भंभौल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हरनौल-1, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, डीएवी उच्च स्कूल जगाधरी वर्कशॉप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी वर्कशॉप-23, डीडी अग्रवाल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी, सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल जगाधरी, आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलावड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंडौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल साबापुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल स्यालबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तालाकौर, डीएवी गर्ल्स वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन, डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बी-1 और बी-2, एसएनवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पुरानी सब्जी मंडी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल कॉलोनी, एमएलएन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बी-1 व बी-2, न्य ईरा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, डीएवी उच्च स्कूल कांसापुर शिवपुरी, दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मॉडल टाउन में केंद्र बनाए गए हैं। बिलासपुर उपमंडल में बाकरवाला, बिलासपुर राजकीय स्कूल, छछरौली में राजकीय कन्या विद्यालय, छछरौली एमडीएवी स्कूल, छछरौली कलसिया स्कूल, देवधर राजकीय स्कूल, फतेहगढ़ तुंबी राजकीय स्कूल, जयधर राजकीय स्कूल, खदरी राजकीय स्कूल, काठगढ़ राजकीय स्कूल, कोटला राजकीय स्कूल, कोट कलसिया राजकीय स्कूल, लाहरपुर राजकीय स्कूल, ललहाड़ी कलां एसएमएलवी राजकीय स्कूल, लेदी राजकीय स्कूल, मछरौली राजकीय स्कूल, मंगलोर राजकीय स्कूल, मिल्कखास राजकीय स्कूल, मुगलावाली राजकीय स्कूल, मुसिंबल राजकीय स्कूल, प्रतापनगर राजकीय कन्या स्कूल, प्रतापनगर राजकीय स्कूल, साढौरा हिंदू एएस स्कूल, सालेपुर राजकीय स्कूल, सरावां राजकीय स्कूल में केंद्र बनाए गए हैं। जबकि उपमंडल रादौर कुल सात केंद्र में बनाए गए हैं। अलहार राजकीय स्कूल, अटावा राजकीय स्कूल, चमरोड़ी राजकीय स्कूल, दामला राजकीय स्कूल, गुंदियाना राजकीय स्कूल, जठलाना राजकीय स्कूल, रादौर एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें