करनाल। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के रविवार को अंतिम दिन मजदूरों और ग्रामीण गरीबों के मुद्दों पर 18 सितंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
यूनियन के राज्य सचिव कामरेड प्रेमचंद ने कहा कि प्रदेश के खेत मजदूरों और ग्रामीण गरीबों को आजादी के सात दशक बीत जाने के बाद भी उन्हें उनका हक नहीं मिला। यूनियन के राज्य प्रधान जगमाल सिंह ने कहा कि मजदूर बस्तियों में महंगाई, आवास, पीने का साफ पानी, बेरोजगारी, गलियों, स्कूल आदि से संबंधित समस्याएं हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह, उपाध्यक्ष रामकुमार बहबलपुरिया, संयुक्त सचिव संदीप, रोहतास व राजेंद्र, मिहया सिंह, ओमपाल, कमलेश, दर्शन, सीटू जिला प्रधान बिजनेश राणा, सचिव सतपाल सैनी मौजूद रहे।