माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। घोघड़ीपुर गांव के पास नहर से मंगलवार रात एक आठ साल के बच्चे का शव मिला है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बच्चा नीली जींस और लाल रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने उसे नहर से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है।
नाक से बह रहा था खून
मौके पर पहुंचे मधुबन थाना पुलिस के एसआई मनोज कुमार ने बताया कि शव को देखने से प्रतीत होता है कि वह मंगलवार को ही नहर में गिरा है। बच्चे के नाक से खून बह रहा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरने के दौरान उसे चोट लगी हो सकती है। बच्चे का रंग सांवला है, और उसने लाल रंग की टी-शर्ट व नीली जींस पहन रखी थी। पुलिस को फिलहाल किसी परिजन या गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं मिली है।