फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अनाथालय में पढ़-लिखकर वकील बनी बेटी की होगी शादी

Sat, 06 May 2023 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करनाल। श्रद्धानंद अनाथालय ट्रस्ट में रहने वाली बेटियों को उनके बचपन से लेकर विवाह तक देखभाल की जाती है। विवाह की आयु होने पर एक अच्छे परिवार में रिश्ता किया जाता है। इसी कड़ी में सात मई को पढ़ी लिखी बेटी अंजु का विवाह करवाया जाएगा। अंजु ने अनाथालय में रहते हुए एलएलबी की पढ़ाई की और अब वह हाईकोर्ट में अभ्यासरत हैं। अंजु का विवाह योगेश के साथ तय हुआ है। विवाह समारोह में करनाल के दानी सज्जनों के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व प्रशासनिक हस्तियां नव दंपति को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगी।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान बलदेव राज आर्य व महाप्रबंधक गोपीनाथ ने बताया कि बताया कि अब तक 24 कन्याओं का विवाह करवाया जा चुका है। श्रद्धानंद अनाथालय में रहने वाली बेटियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़े रखने के लिए उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विवाह की उम्र होने पर उनका रिश्ता एक अच्छे परिवार में किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कन्यादान सबसे बड़ा दान माना गया है और जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए। श्रद्धानंद अनाथालय लंबे अर्से से बेटियों की देखभाल कर रहा है और पूरे देश में इस नेक कार्य के लिए प्रसिद्ध है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें