फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी नहीं रही और डेढ़ माह तक बेखबर रहे परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कैथल रोड स्थित ड्रीम्स पब्लिक स्कूल के संचालक विश्वजीत की पत्नी मीना देवी की हत्या कर स्कूल परिसर में शव जलाकर राख को नहर में खुर्दबुर्द करने के मामले में मृतक महिला के परिजनों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। घरौंडा खंड के कलहेड़ी गांव निवासी परिजनों ने पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को शिकायत देकर आरोपी विश्वजीत व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
परिजनों ने मंगलवार एसपी को शिकायत दी कि उन्होंने अपनी बेटी मीना देवी की शादी 2007 में विश्वजीत निवासी गांव रसीना के साथ की थी। उनकी बेटी के दो नाबालिग पुत्र हैं। जिनमें एक की आयु 13 व दूसरे की 15 वर्ष है। शादी के समय विश्वजीत करनाल के प्रेमनगर में रहता था। उसके कुछ समय बाद उसने उनकी बेटी से मारपीट शुरू कर दी। उनका आरोप है कि विश्वजीत व उनकी मां कमला देवी अक्सर बड़ा स्कूल खोलने के लिए उनकी बेटी पर पिता से पैसे लाने की मांग करते थे। जब उसने असमर्थता जताई तो उसकी बेटी से बुरी तरह मारपीट की गई।
विज्ञापन

आरोप है कि विश्वजीत की प्रताड़ना से तंग उनकी बेटी 2021 में उनके पास कलहेड़ी आ गई थी। विश्वजीत के खिलाफ उनकी बेटी ने 28 अक्तूबर 2021 को रामनगर थाने में मामला दर्ज कराया था। अब करीब चार महीने पहले कोर्ट परिसर में विश्वजीत उनकी बेटी को डरा-धमकाकर अपने घर ले गया और उस पर सारे मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया। उसने धमकी दी थी कि यदि कोई शिकायत की तो वह उसके दोनों बेटों को जान से मार देगा। तब उनकी बेटी ने घर बसाने की मंशा से विश्वजीत के पास जाने की इजाजत मांगी थी।
उनका कहना है कि वर्ष 2021 में विश्वजीत ने उनकी बेटी को करीब 12 दिन तक बंधक बनाकर बाथरूम में रखा था। जब उसकी हालत खराब हो गई तब बाथरूम से निकाला। बाद में उनकी बेटी उनके पास पहुंची। अब उन्हें अपनी बेटी मीना देवी की मौत का पता चला है। उनका आरोप है कि विश्वजीत, उसकी मां कमला देवी व बहन कावेरी व दोनों नाबालिग बच्चों ने कैथल रोड स्थित ड्रीम्स पब्लिक स्कूल में मीना की हत्या कर दी। उसके बाद शव स्कूल परिसर में जलाकर खुर्द-बुर्द कर दिया। रामनगर थाना पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर स्कूल संचालक विश्वजीत को पुलिस ने अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विश्वजीत की गिरफ्तारी के बाद खुला मीना की हत्या का राज
31 जुलाई को नरवाना ब्रांच करनाल लिंक और एसवाईएल नहरों के अंतिम छोर (टेल ऑफ एनबीके-एसवाईएल) के समीप बंद स्कूल की इमारत से शिव कॉलोनी गली नंबर 13 निवासी नवीन (30) का शव मिला था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर स्कूल संचालक विश्वजीत को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। इसी दौरान उसकी पत्नी के बारे में जब पुलिस ने पूछा तो उसने कबूल किया कि पत्नी मीना देवी की हत्या कर उसे जला दिया है। पुलिस ने स्कूल परिसर में बने उस कमरे की छानबीन की जहां पति-पत्नी व बच्चे रहते थे। कमरे के सामने ही खाली जगह में उसने मीना के शव को जलाने की बात कही थी। उस स्थान की एफएसएल की टीम ने गहन जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। उन साक्ष्यों के हिसाब से डीएनए टेस्ट करवाना भी पुलिस की जांच का बिंदु बन गया है।
विज्ञापन

एफएसएल की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। तमाम साक्ष्य जुटाए गए हैं और तथ्यों के आधार पर डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ जारी है।
- मोहनलाल, प्रभारी, सीआईए-टू करनाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें