फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध अहातों पर छापा, नहीं मिला लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में चल रहे दो अवैध अहातों पर बुधवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और आबकारी एवं काराधान विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अहाते में कार्यरत कारिंदे कोई लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिस कारण पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए साथ ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर में उन प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया जो सरकार की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।
विज्ञापन

आबकारी एवं काराधान विभाग के अधिकारी मुकेश व सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड के कर्मचारी राजेंद्र सहित पूरी टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की। छापामार टीम सबसे पहले सेक्टर-12 स्थित अहाते पर पहुंची और इसके बाद पुराने बस स्टैंड के सामने चल रहे अहाते पर छानबीन की। जिस समय अहातों पर छापा मारा, उस समय दोनों प्रतिष्ठानों के मालिक मौजूद नहीं थे। देर शाम तक अवैध रूप से अहाता चलाने वालों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें