संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गढ़ी भरल गांव में पड़ोसियों ने दंपती को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में चंद्रभान ने बताया कि वह अपनी पत्नी के गली में सफाई कर रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी बिना वजह उसकी पत्नी के साथ गाली गलौच करने लगा। जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उसने व 10-12 लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।