करनाल। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने शहर में डाक्टरों, व्यापारियों, उद्यमियों सहित कई वर्गों से मिलकर उनके यहां आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश शक्तिशाली होने के साथ समृद्धि हो रहा है। भारत आज दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। अब जब नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, तो देश तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मंगलवार को करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आईटीआई चौक स्थित अमृतधारा अस्पताल में शहर के डाक्टरों के साथ बैठक की तो सेक्टर-13 में संदीप गुप्ता, नेहरू पैलेस मार्केट में व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा व कपड़ा मार्केट के प्रधान योगेश भुगड़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा में जिस तरह से विकास की गंगा बहाई है, उससे तस्वीर साफ है कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी विजय हासिल करके देश की सबसे बड़ी पंचायत में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीसरी बार जन-जन के प्रिय नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के अनेकों परियोजनाओं पर हरियाणा में काम हुआ है।
इस अवसर पर भाजपा नेता जगमोहन आनंद, संजय बठला, निवर्तमान मेयर रेनू बाला गुप्ता, शशिपाल मेहता, कृष्ण लाल तनेजा, अमित खुराना, अजीत चावला, अशोक अरोड़ा, कृष्ण गर्ग, नीरज उप्पल, भगावन दास अग्घी, रवि चानना सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यकर्ता की दुकान पर रुककर पिया जूस
शहर में सभाओं के दौरान जब मुख्यमंत्री का काफिला नेहरू पैलेस मार्केट से निकले तो घंटाघर चौक के पास भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता अजय कुमार के जूस कॉर्नर पररुक गए। उन्होने यहां ठंडा जूस पिया। आस-पास दुकानदारों से बातचीत की और आह्वान किया कि देश के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें।