फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: प्रॉपर्टी आईडी स्व-प्रमाणित करने के लिए निगम लगाएगा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। लोगों की संपत्ति स्वयं प्रमाणित करवाने के लिए निगम बुधवार को शहर में 7 जगहों पर शिविर लगाएगा। शिविर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे।
विज्ञापन

सामुदायिक केंद्र सेक्टर-6, 7 व 9, सेक्टर-14 स्थित कृष्णा मंदिर, डे केयर सेंटर नजदीक बलदेव स्कूल सेक्टर-13 और नगर निगम कार्यालय के प्रथम तल पर मौजूद सभागार में शिविर लगाए जाएंगे। नगर निगम क्षेत्र में करीब 1.69 लाख संपत्ति हैं। इनमें से अब तक करीब 59,500 प्रॉपर्टी आईडी स्व प्रमाणित हुई हैं।

निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि स्व-प्रमाणित करने से संबंधित मालिक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति उनकी प्रॉपर्टी से संबंधित विवरण चेक नहीं कर पाएगा। न ही उससे कोई छेड़खानी कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर बैठे भी कर सकते हैं
एनडीसी पोर्टल पर property.ulbharyana.gov.in पर जाकर घर बैठे भी संपत्ति स्व प्रमाणित की जा सकती है। साइट पर पंजीकरण कर ब्यौरा दर्ज करें। पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉग इन करें। सर्च में जाकर प्रॉपर्टी आईडी दर्ज करें। प्रॉपर्टी का ब्यौरे पर क्लिक कर उसे चेक करें। प्रत्येक ब्योरे के आगे विकल्प मिलेंगे। जांच कर सत्यापित कर दें। अंत में परिवार पहचानपत्र या आधार नंबर डालकर सबमिट कर दें। ब्योरे में गलती हो तो दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें