फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शहर की सड़कों को स्मार्ट बनाएगा निगम

विज्ञापन
61....शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड को जाने वाली खस्ता हाल सड़क। आर्काइव - फोटो : mathura
विज्ञापन
सड़कों के साथ फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, रोश्नी, पीने के पानी और शौचालय की भी होगी व्यवस्था
विज्ञापन

50 किलोमीटर तक की सड़कों पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा होंगे खर्च, तैयार की जा रही डीपीआर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल।
नगर निगम शहर की 50 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़कों को स्मार्ट बनाएगा। इस परियोजना का मकसद सिर्फ सड़कों की मरम्मत या चौड़ीकरण ही नहीं शहर का सौंदर्यीकरण भी है। सड़क के किनारे फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग, पीने के पानी की व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। बेंच, हरियाली, बस स्टॉप होंगे। सीसीटीवी लगाए जाएंगे। मुख्य सड़कों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर अनुमानित 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च हो सकती है। हालांकि फिलहाल इस परियोजना की डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसके लिए सलाहकार मांगे गए हैं। नगर निगम इंजीनियरिंग टीम चिह्नित इन सड़कों का सर्वे कर चुकी है। अब डीपीआर के आधार पर सड़क की जरूरतों के मुताबिक काम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में यातायात के दबाव और महत्व के हिसाब से सड़कों को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सड़कें बनेंगी स्मार्ट
- मेरठ रोड टी पॉइंट से लेकर शहीद उधम सिंह चौक तक।

- शहीद उधम सिंह चौक से सेक्टर-9 सामुदायिक केंद्र तक।

- सेक्टर-9 सामुदायिक केंद्र से कुंजपुरा रोड टी पॉइंट तक।

- नूरमहल चौक से महात्मा गांधी चौक तक।

- साई बाबा मंदिर चौक से पंडित चिरंजीलाल राजकीय कॉलेज सेक्टर-14 में फ्लाईओवर तक।

- सेक्टर-12 पेट्रोल पंप से लेकर हरियाणा नर्सिंग होम तक।

- मीनार रोड, विक्रम मार्ग, सेशन मार्ग, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से निरंकारी भवन तक, अहिल्याबाई मार्ग, मॉल रोड।

- मीरा घाटी चौक से नमस्ते चौक तक।



डीपीआर बनाएंगे सलाहकार
प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाने के लिए सलाहकार नियुक्त किए जाएंगे। इनके आवेदन भी आ चुके हैं। आवेदनों की जांच-पड़ताल करने के बाद प्रोजेक्ट सलाहकार चुने जाएंगे। जो पूरे प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाएंगे। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। -डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम

61....शहीद उधम सिंह चौक से मेरठ रोड को जाने वाली खस्ता हाल सड़क। आर्काइव- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें