फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने शहर में छह जगह बनाए रैन बसेरे, एक साथ रुक सकते हैं 200 बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।नगर निगम ने शहर में छह जगहों पर रैन बसेरे बनाए हैं। इनमें 200 बेघरों के लिए व्यवस्था है। शाम को 6 से सुबह 6 बजे तक लोग इनमें रुक सकते हैं। रैन बसेरों में कंबल, गद्दे, हीटर, पीने के पानी, शौचालय और बिजली जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। निगम ने चौकीदार और सफाई के लिए सफाईकर्मी की ड्यूटी भी लगाई है। प्रेम नगर में बनाए स्थायी रैन बसेरे में करीब 80 व्यक्तियों के ठहरने का इंतजाम किया गया है। पांच अस्थायी रैन बसेरों में से चार छोटे और एक बड़ा है। बीस लोगों की क्षमता का बड़ा अस्थायी रैन बसेरा सैक्टर-12 स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के समीप तैयार किया गया है।
विज्ञापन

कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास, रेलवे स्टेशन, पुराने बस स्टैंड के पीछे टैक्सी स्टैंड में और मेरठ रोड चौक पर छोटे रैन बसेरे बनाए गए हैं। प्रत्येक बसेरे में 10 से 12 व्यक्तियों के रात गुजारने की क्षमता है। प्रेम नगर स्थित स्थायी रैन बसेरा पूरा दिन खुला रहता है।
नगर निगम की ओर से खुले या फ्लाईओवर इत्यादि के नीचे सोने वाले बेघरों के लिए शहरी मिशन प्रबंधन ईकाई शाखा की टीम का गठन किया है। यह टीम गाड़ी लेकर रात को शहर में घूमती है। नगर निगम आयुक्त उत्तम सिंह ने अपील की है कि बिना आश्रय के घूमते व्यक्ति को रैन बसेरे में जाने के लिए कहें या पहुंचाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें