फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने रात में कराई बाजारों में सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 और सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर निगम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चला रहा है। सार्वजनिक स्थान, मार्केट, पार्क, स्कूल व धार्मिक स्थानों में साफ-सफाई की जा रही है। मुख्य बाजारों में रात में सफाई करवाई जा रही है।
सोमवार को सेक्टर-16 और खेड़ा कॉलोनी क्षेत्र में स्वच्छता लक्ष्य इकाई को साफ-सुथरा किया गया। इसके अतिरिक्त सेक्टर-14 मार्केट और श्री कृष्णा मंदिर के आसपास, पुराने शहर के चौड़ा बाजार, चमन गार्डन और सिटी थाने में सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई है। इस दौरान मार्केट के दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर सफाई अभियान में अपनी भागीदारी दी।
विज्ञापन


निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहरवासी कूड़े-कचरे की शिकायत को लेकर स्वच्छता एप व ई-समाधान पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। इन एप के माध्यम से वह ऑनलाइन शिकायत करके निश्चित समय अवधि में उसका समाधान करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त सीवरेज व जल आपूर्ति की समस्या को लेकर नागरिक टोल फ्री नंबर 14420 पर शिकायत दर्ज करवा उसका समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन


निगमायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान, सार्वजनिक व जन शौचालयों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, जीरो वेस्ट कार्यालय, बाजारों की साफ-सफाई, रात्रि सफाई तथा दुकानों पर हरा व नीला डस्टबिन को लेकर चेंकिंग, डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण व कचरा पृथक्करण करने जैसी विभिन्न गतिविधियां रोजाना चलाई जा रही हैं। जीरो वेस्ट को लेकर आत्मनिर्भर वार्ड बनाने पर भी कार्य किया जा रहा है। गतिविधियों पर निगरानी के लिए अतिरिक्त निगम आयुक्त व मुख्य सफाई निरीक्षक रोजाना विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें