नीलोखेड़ी। नगर पालिका की टीम ने सोमवार को गोल मार्केट की 25 दुकानों के बाहर रखे गए सामान और बोर्ड को जब्त कर लिया।
दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि तीन दिन में शेड अथवा बनाए गए रैंप को नहीं हटाया तो सख्त कार्रवाई होगी। कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोगों का सामान नहीं उठाया गया।
जेई दिनेश कुमार ने बताया कि अधिकांश दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे पक्के रैंप और शेड बनाकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया है। जिससे बाजार के नाले या तो बंद हो चुके हैं या सफाई के अभाव में ब्लॉक हो चुके हैं।