फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने 134 एकड़ जमीन 81.53 लाख में ठेके पर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम ने आय में वृद्धि के लिए शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों में मौजूद कृषि योग्य 134 एकड़ जमीन को एक साल के लिए ठेके पर दे दिया है। इससे निगम को 81 लाख 53 हजार 500 रुपये की होगी सालाना आय होगी।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जमीन को ठेके पर देने के लिए एक कमेटी गठित की थी। इसी समिति ने वीरवार ककोउचाना, फूसगढ़, झंझाडी, जरीफा विरान तथा कैलाश गावों की बोली करवाई। इन गावों के 13 प्लॉट भी शामिल किए गए थे। जिनका कुल रकबा 134 एकड़ एक कनाल 17 मरले था। इनमें से गांव जरीफा विरान का छह एकड़ दो कनाल 11 मरले के एक प्लॉट की बोली नहीं लगाई गई। शेष 12 प्लॉट से नगर निगम को 81 लाख 53 हजार 500 रुपये की रिकॉर्ड सालाना आय होगी।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने बताया कि इस बार गांव फूसगढ़ का सामान्य श्रेणी का एक प्लॉट जिसका कुल रकबा 12 एकड़ तीन कनाल 15 मरले है, को 12 लाख 90 हजार रुपये यानी प्रति एकड़ करीब एक लाख चार हजार रुपये में पट्टे पर दिया गया है, जो कि अब तक की सर्वाधिक राशि है। इसी गांव का ही एससी. श्रेणी का एक अन्य प्लॉट जिसका कुल रकबा 4 एकड़ 3 कनाल 7 मरले है, को 4 लाख 30 हजार रुपये यानी प्रति एकड़ करीब एक लाख रुपये में पट्टे पर दिया गया है।
बोली सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और शाम चार बजे तक चली। नगर निगम के सचिव बल सिंह ने बोली देने आए व्यक्तियों को शर्तें बताई। ये बोली एक वर्ष के लिए मई 2025 से अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगी। भूमि में खड़े पेड़, डोल, सिंचाई के नलकूप, खाल व अन्य कोई भी भवन की रखवाली संबंधित सफल बोलीदाता को ही करनी होगी। कुल 33 लोगों ने बोली लगाई।
सफल रहे 12 बोलीदाताओं की ओर से छह लाख रुपये की राशि नगर निगम में जमा करवाई गई। सफल बोलीदाताओं को शेष राशि एकमुश्त जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पूरी राशि जमा करवाने के बाद ही भूमि का कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन

निगमायुक्त की ओर से गठित कमेटी में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त देवेंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार करनाल राजेश खुराना, वरिष्ठ लेखा अधिकारी बलविंद्र कुमार जग्गी, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम के नायब तहसीलदार राम कुमार, सचिव बल सिंह तथा भूमि सहायक मनोज मान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें