फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निगम ने वार्ड-10 को घोषित किया जीरो वेस्ट

विज्ञापन
121...संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल टीचर और अन्य। प्रवक्ता निगम
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 व सेवा पखवाड़ा के तहत नगर निगम करनाल ने बुधवार को शहर के वार्ड-10 को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि वार्ड-10 पहले भी आत्मनिर्भर व स्वच्छ वार्ड घोषित हुआ है। कचरा पृथक्करण, गीले कचरे की वार्ड में मौजूद कंपोस्ट पिट से खाद तैयार करना और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के चलते इसे जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जीरो वेस्ट वार्ड की निरंतरता बनाए रखने को लेकर सफाई व अभियंता शाखा से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने डोर टू डोर कचरा उठान, मार्केट में मौजूद प्रत्येक दुकानदार व वेंडर के पास हरा व नीला डस्टबिन, एकल प्रयोग प्लास्टिक पर पूर्णत: प्रतिबंध, वार्ड की सभी सड़कों व फुटपाथ का उचित रखरखाव, ग्रीन वेस्ट का उठान, सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर पेंट करवाना, सभी स्ट्रीट लाइट चालू हालत में हों, सभी पार्कों का उचित रख-रखाव व श्रीराम वाटिका को वेस्ट टू वंडर बनाने बारे निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगमायुक्त ने बताया कि जरीफा विरान स्थित संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल भी जीरो वेस्ट विद्यालय घोषित हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पांच प्रकार के डस्टबिन का प्रयोग, जीरो गारबेज, कचरा पृथक्करण और एकल प्रयोग प्लास्टिक प्रतिबंध के पालन की जांच की। विद्यालय स्टाफ व अध्यापकों को प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त सेक्टर-13 स्थित ओपीएस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को जीरा वेस्ट स्कूल बनाने के लिए एसबीएम टीम ने विद्यालय स्टाफ व अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। जैन कन्या स्कूल, रेलवे स्टेशन परिसर व नेहरू पैलेस मार्केट में सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई है।

121...संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल टीचर और अन्य। प्रवक्ता निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें