फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मंजूरी मिलने के 10 साल बाद शुरू हुआ बस अड्डे का निर्माण कार्य

Sat, 15 Nov 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
मंजूरी मिलने के 10 साल बाद शुरू हुआ बस अड्डे का निर्माण कार्य
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। सरकार से मंजूरी मिलने के 10 साल बाद नीलोखेड़ी में नए बस अड्डे के निर्माण का कार्य शुरू हुआ। शुक्रवार को संधीर रोड पर थाना बुटाना के साथ नए बस अड्डे के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इसे अगले 15 महीनों में तैयार करने का दावा किया गया है। निर्माण पर करीब 2.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नए बस अड्डे के बनने के बाद यहां से परिवहन सुविधाएं और सुगम होंगी। विधायक भगवानदास कबीरंपथी ने नए बस अड्डे के निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बस अड्डे के निर्माण को लेकर एक व्यापक नीति बनाई गई थी। बस अड्डे के निर्माण के लिए ऐसे स्थान की तलाश की गई जहां पर लोग सहजता से पहुंचकर राज्य परिवहन की बसों का उचित लाभ उठा सकें। कई स्थान देखने के बाद संधीर रोड स्थित थाना बुटाना के साथ करीब दो एकड़ में बस अड्डे का निर्माण करने का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया था। जिसके बाद नौ अगस्त, 2015 को सरकार ने मंजूरी दी। सभी औपचारिकताएं पूरी करके आज बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। उम्मीद है कि निर्धारित समय से पूर्व बस अड्डा बनकर तैयार हो जाएगा। कार्यक्रम में नगर पालिका की चेयरपर्सन सनमीत आहूजा, पार्षद अंजना शर्मा, नीता देवी, सतनाम आहूजा, राजबीर शर्मा, मुकेश भारती और लवली कुकरेजा मौजूद रहे।
एक मंजिला होगा भवन

पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि बस अड्डे में बसों का प्रवेश और निकासी संधीर रोड की ओर से होगी। एक मंजिला भवन, पूछताछ कार्यालय, प्रतीक्षा हाल, एटीएम के लिए स्थान, चाय की दुकान, वाटर कूलर के लिए स्थान, महिला व पुरुष के अलग-अलग शौचालय, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर के लिए शौचालय और रैंप व सीढ़ियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें