फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जिला अस्पताल के सौंदर्यीकरण की जांच करेगी कमेटी

Tue, 09 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में सौंदर्यीकरण कार्य की गुणवत्ता की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जिला अस्पताल में शाैचालय, छत, रंग-रोगन, बिजली और अग्निशमन प्रणाली को सुधारा जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी अस्पताल में काम करा रही है। अस्पताल प्रशासन गुणवत्ता की जांच के लिए आंतरिक कमेटी का गठन कर रहा है।
सभी 22 जिलों में जिला नागरिक अस्पतालों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। 17 सितंबर को सभी अस्पतालों में उद्घाटन किया जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना दो हजार से 2500 तक मरीज ओपीडी में आते हैं। गंदे और टूटे हुए शौचालय, टूटी सड़क, बाहर निकली हुई बिजली की तारें समस्या बनी हुई थीं। मरीजों का कहना है कि गंदगी व बदबू के कारण कई जगहों पर बैठना दूभर हो जाता है। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से 28.19 लाख रुपये की लागत से सभी शौचालयों को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। 20 दिन पहले अस्पताल में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। 45 लाख रुपये की लागत से छतें सुधारी जाएंगी। 60 लाख से बिजली से संबंधित काम होंगे। 47 लाख से रंग-रोगन और 1.30 करोड़ रुपये से प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। 1.70 करोड़ रुपये से अग्निशमन प्रणाली को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग से जेई प्रवीण ने बताया कि अस्पताल में 17 सितंबर तक ग्राउंड फ्लोर के सभी शौचालय, ओपीडी प्रवेश द्वार, पेंटिंग और रोड एंड पार्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 17 के बाद अस्पताल के बाकी बचे विभागों में कार्य सुधार करने का कार्य किया जाएगा।
शौचालयों का सुधारा जाना है जरूरी
-आनंद बिहार निवासी शुभम ने बताया कि वह अपने दादा का इलाज करवा रहे हैं। पिछले चार दिनों से वह दाखिल हैं। अस्पताल के शाैचालयों की स्थिति बेहद ही खराब है। शाैचालयों का सुधारा किया जाना बहुत जरूरी है।

बेहतर बिजली व्यवस्था देगी राहत
-पालम कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने बताया कि वह त्वचा रोग पर अपना इलाज करवाने आई थीं। अस्पताल में बिजली की सही व्यवस्था नहीं थी। अब ओपीडी ब्लाॅक में बिजली की बेहतर व्यवस्था कर दी गई है। निर्माण राहत देगा।
विज्ञापन


तीन चिकित्सक और दो सुपरवाइजर
जिला नागरिक अस्पताल के पीआरओ डाॅ. दीपक गोयल ने बताया कि सौंदर्यीकरण काम की गुणवत्ता जांचने के लिए आंतरिक कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें तीन चिकित्सक और दो सुपरवाइजर शामिल रहेंगे। कमेटी पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई व एसडीओ के साथ संपर्क स्थापित कर निमार्ण कार्य और उपयोग होने वाले समान की गुणवत्ता भी जांचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें