फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदन लाल ढींगड़ा की मूर्ति जहां से उखाड़ी थी संघर्ष समिति ने वहीं लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-13 के जिस शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क से शहीद की मूर्ति को पिछले दिनों प्रशासन ने हटाकर नए बस स्टैंड पर शिफ्ट किया था। उसी जगह पर प्रतिमा के लिए संघर्ष कर रही अमर शहीद मदन लाल ढींगड़ा संघर्ष समिति ने प्रतिमा स्थापित कर दी है।
विज्ञापन

नौ क्विंटल की इस प्रतिमा को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से बनीं समिति ने 10 दिनों में जयपुर से तैयार कराया और रविवार देर रात पार्क में लगाने के बाद सोमवार की सुबह अनावरण भी कर दिया गया। हालांकि सीएम मनोहर लाल ने पिछले दिनों नए बस स्टैंड में शिफ्ट की गई शहीद की मूर्ति के अनावरण के समय इस पार्क का दौरा भी किया था और शहर में शहीद की सिर्फ एक मूर्ति रखते हुए पार्क को स्मारक बनाए जाने की बात कही थी। लेकिन प्रतिमा के लिए संघर्ष कर रही समिति ने अब अचानक से प्रतिमा स्थापित कर दी। प्रतिमा का अनावरण कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने किया। इस दौरान कई संस्थाओं के प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
शहीद की प्रतिमा हटाकर किया था राष्ट्र का अपमान : वीरेंद्र
कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि शहीद के नाम से पार्क में सालों से स्थापित मूर्ति को उखाड़कर दूसरी नई जगह पर लगाना देश का अपमान है। मैं तो प्रशासनिक अधिकारियों को भी जिम्मेदार मानता हूं, जिन्होंने सरकार के इस आदेश का पालन किया। सीएम के साइन के बिना मूर्ति ना स्थापित की जा सकती और ना हटाई जा सकती थी। जब इस मूर्ति को हटाया गया तो उनके मन में शहीदों के प्रति सम्मान की भावना नहीं थी। उनके लिए यह छोटी सी बात होगी, लेकिन हमारे लिए यह घटना राष्ट्रीय अपमान है। सभी की सहमति से मूर्ति दोबारा स्थापित की गई है।
विज्ञापन

एक साल बाद सीएम ने बड़ी मूर्ति लगाने की कही थी बात
शहीद की प्रतिमा हटाए जाने के बाद राजनीतिक पार्टियों के अलावा कई संस्थाओं ने भी इसका विरोध किया था। वहीं कुछ संस्थाओं ने नए बस स्टैंड पर शहीद की प्रतिमा शिफ्ट करने का स्वागत किया था। जब सीएम ने पिछले दिनों नए बस स्टैंड पर प्रतिमा का अनावरण किया था, तो उन्होंने एक साल में शहीद की बड़ी प्रतिमा लगवाने की बात भी कही थी और यह भी कहा था कि शहर में सिर्फ शहीद की एक ही प्रतिमा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें