फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईप्रोफाइल दुष्कर्म प्रकरणः आयोग ने तलब किए दोनों पक्ष और पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल सामूहिक दुष्कर्म मामले में जल्दी ही दोनों पक्ष तथा पुलिस अधिकारियों को राज्य महिला आयोग पंचकूला में तलब करेगा। इससे पहले ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला और उसके पति की गिरफ्तारी के कारण आयोग की जांच थम गयी थी, लेकिन आयोग की सदस्य के अनुसार अब जांच रफ्तार पकड़ेगी। विदित हो कि महिला आयोग ने पहले भी मामले में आरोपी स्कूल प्रबंधक अजय भाटिया और तहसीलदार के साथ जांच टीम को तलब किया था, लेकिन महिला थाने की प्रभारी लेन-देन की आडियो और कुछ दस्तावेज लेकर पहुंची थीं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य नम्रता गौड़ का कहना है कि बुधवार को महिला के जेल से रिहा होने के बाद अब जांच के लिए जल्द ही दोनों पक्षों के साथ पुलिस को भी पंचकूला बुलाया जाएगा। आयोग की सदस्य का यह भी कहना है कि पुलिस ने महिला की एफआईआर पर तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जांच के लिए एसआईटी तो गठित की गयी, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पायी। वहीं दूसरी ओर महिला के खिलाफ लगाए गए ब्लैकमेलिंग के आरोप में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की है। पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस से जवाब तलब किया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर महिला के वकील भूपेंद्र राठौड़ ने वीरवार को फिर कहा कि हमारा पुलिस से विश्वास उठ चुका है, इसलिए हम आरोपियों के खिलाफ हाईकोर्ट में गुहार लगाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला के पास आरोपियों के खिलाफ और विधायक के बेटे शिवकुमार गोंदर की संदिग्ध भूमिका के पुख्ता सुबूत हैं। उन्होंने कहा कि जमानत पर रिहा होने के बाद फिलहाल वह मीडिया और जनता के सामने नहीं आना चाहती। दो-तीन दिन में वह सुबूतों के साथ बड़ा खुलासा करेगी। महिला के जमानत पर रिहा होने के बाद फिलहाल इस प्रकरण को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

तरावड़ी प्रकरण पर भी आयोग ने एसपी से मांगी जानकारी
महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि उनको यह जानकारी अभी तक नहीं दी गई है कि तरावड़ी स्थित राइस मिल में दुष्कर्म प्रकरण को लेकर महिला के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। इस मामले में आयोग ने पिछले महीने ही पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। इस प्रकरण पर भी आयोग ने एसपी करनाल से जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें