फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खराब हो रही कर्णनगरी की आबोहवा, दिवाली तक बिगड़ सकते हैं हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
- अक्तूबर में सबसे अधिक 266 तक पहुंच चुका एक्यूआई, बढ़ता प्रदूषण सेहत के लिए खतरनाक
विज्ञापन

अनुज शर्मा
करनाल। कर्णनगरी की आबोहवा खराब हो रही है। एक्यूआई तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में दिवाली तक हालात बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2023 में मार्च माह ग्रीन जोन के अंतर्गत रहा, लेकिन इसके बाद एक्यूआई का स्तर लगातार बढ़ रहा है। जो कि अक्तूबर में सबसे अधिक 266 पर पहुंच चुका है। जिसके चलते अक्तूबर येलो व ओरेंज जोन में पहुंच चुका है। यह इस वर्ष में अब तक का सर्वाधिक एक्यूआई है। जो इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतुओं के लिए भी खतरनाक है।
नागरिक अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ. कुलबीर सिंह ने बताया कि इस समय कृषि अवशेष और पटाखे चलाने से प्रदूषण तो बढ़ता ही है, वहीं इसके साथ त्योहारी सीजन के चलते शहर की सड़कों से लेकर बाजारों में तक में वाहनों की भीड़ अधिक हो जाती है। जिससे भी प्रदूषण बढ़ता है, क्योंकि आजकल अधिकतर लोगों के पास दो पहिया व चार पहिया वाहन हैं। वहीं, दूसरी ओर इस वातावरण में ओस के कण जमीन से 5 से 10 फीट तक रहते हैं और ऐसे में समय पर हुआ प्रदूषण उड़कर ओस के कण के ऊपर चिपक जाता है और वह श्वास के माध्यम से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाता है। जो हमारे शरीर के तंत्र को कमजोर करने का काम करता है। संवाद
विज्ञापन

आंख में जलन होना प्राथमिक इंडिगेटर
एमडी फिजिशियन डॉ. बीरेंद्र नाथ ने बताया कि इस समय प्रदूषण में बढ़ोतरी हो रही है। ओपीडी में भी रोजाना में 30-35 केस पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने बताया कि घर से बाहर निकलने पर अगर आंखों में जलन महसूस हो रही है तो समझ लें कि आबोहवा सेहत के लिए नुकसानदायक है। इसे हम आबोहवा चेक करने का प्रथम इंडिगेटर के तौर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

बाहर जाएं तो मास्क लगाएं
एमडी फिजिशियन डाॅ. प्रिया दलाल ने बताया कि इस समय सभी को घर से बाहर जाने पर तुरंत मास्क का प्रयोग करना चाहिए। वहीं विशेषकर दमा, अस्थमा व टीबी के मरीजों को इस मौसम में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और अगर बाहर निकले तो मास्क लगाकर निकलें। इसके साथ ही जिन मरीजों की दवाइयां चल रही है वे अपनी नियमित रूप से दवा लेते रहे।
करनाल का एक्यूआई, न्यूनतम व अधिकतम

माह
2023
जनवरी
75-226

फरवरी
53-172

मार्च
23-97

अप्रैल
21-158

मई
27-258

जून
27-134

जुलाई
24-108

अगस्त
29-100

सितंबर
31-107

अक्तूबर 43-266


किस वर्ष के किस महीने क्या रहा एक्यूआई
वर्ष कम एक्यूआई ज्यादा एक्यूआई
2019 अगस्त नवंबर
2020 जुलाई दिसंबर
2021 सितंबर नवंबर
2022 जुलाई नवंबर
2023 मार्च अक्तूबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें