फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय एक से 15 मई तक चलाएगा विशेष स्वच्छता अभियान : सीएम

विज्ञापन
डा. मंगलसेन ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित महापौर रेनू बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन



करनाल। स्वच्छ भारत, विकसित भारत के सपने को जन आंदोलन बनाने के लिए हरियाणा सरकार कदम उठा रही है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के माध्यम से हाल ही में प्रदेश में स्थापित नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका में वार्ड वाइज करीब 1520 कमेटियों का गठन किया गया है। शेष स्थानीय निकायों के वार्डों में भी गठन हो जाएगा। एक मई से आगामी 15 मई तक विशेष स्वच्छता अभियान शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ड वाइज गठित कमेटी के सदस्यों, नगर निगम महापौरों, नगर परिषद व नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व नगर पार्षदों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी कमेटी सदस्य मेरा वार्ड स्वच्छ वार्ड बनाने के लिए मेहनत करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। राज्य स्तर पर भी शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाए और समिति की ओर से वार्ड वाइज आए सुझाव पर गंभीरता से विचार करें। समिति के सदस्य लोगों में जागृति लाएं कि वे कूड़े-कचरे को इधर-उधर न फैंकें, बल्कि डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली गाड़ी में ही कचरा डाला जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर रेनू बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, संयुक्त आयुक्त दलजीत सिंह, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, अधीक्षण अभियंता पुनीत कुमार, नगर निगम पार्षद, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, सचिव व उनके पार्षद सहित वार्ड कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें