फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह का इंतजार, फिर मिलेगी स्मार्ट सिटी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ डेढ़ महीने का इंतजार शेष है, जब शहर में स्मार्ट सिटी की झलक दिखने लगेगी। शहर में 29 स्थानों पर लगने वाली अनुकूल ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) को अक्टूबर तक लाइव करने को कहा गया है। यह सिस्टम आपको यातायात के नियमों का पालन करने के लिए बाध्य तो करेगा ही, शहर को देश के बड़े स्मार्ट सिटी जैसे नगरों में भी शुमार करेगा। यह सभी लाइटें, सीसीटीवी, डिस्प्ले स्क्रीन आदि एक ही स्थान से कंट्रोल हो, इसके लिए शहर में सेक्टर-12 स्थित नगर निगम के द्वितीय तल पर एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का निर्माण किया जा रहा है। करनाल स्मार्ट सिटी के सीईओ निशांत कुमार यादव ने गुरुवार को प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कंपनी के एक्सपर्ट को अक्टूबर तक का समय दिया है। उन्होंने अफसरों के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद साइट निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

सीईओ ने बताया कि एटीसीएस के फाउंडेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। 11 स्थानों पर पोल भी खड़े हो गए हैं, जिन पर जरूरत के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। दो स्थानों पर डिस्प्ले स्क्रीन लगेंगी, जहां से शहर की आबोहवा और अन्य उपयोगी जानकारी डिस्प्ले होगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में एक और रिव्यू मीटिंग होगी। पहले एक पोल पर सारा काम कंप्लीट कर दिखाएं, ताकि कमियों का पता लग सके। इसके बाद उपायुक्त ने साइट विजिट किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर रामजी लाल, एसई दीपक किग्गर, स्पोर्ट इंजीनियर मोहन शर्मा, पीएमसी प्रवीन झा तथा प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रवीन गुलिया भी थे। मुगल कैनाल फेज 1 पर ग्रीन पार्क विकसित करने तथा ताऊ देवी लाल चौक पर एक प्लाजा बनाने पर भी चर्चा की गई।
नगर निगम भवन के द्वितीय तल में बनेगा आईसीसीसी
एमसी बिल्डिंग द्वितीय तल पर करीब 4200 फीट में बन रहे आईसीसीसी की दीवारों पर जिप्सम बोर्ड लगा दिए गए हैं, फ्लोरिंग, सिलिंग व वायरिंग का काम भी साथ-साथ चल रहा है। सेंटर में डाटा रूम, कांफ्रेंस रूम, वीडियो बाल और शौचालयों का निर्माण तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

काछवा रोड से आएंगे तो नजारों पर ठहर जाएगी नजर
प्रोजेक्ट कैनाल फ्रंट डेवलेपमेंट
अभी जब आप काछवा रोड से कैथल की ओर या कैथल से काछवा की ओर नगर के किनारे कच्चे रास्ते से आवागमन करते हैं, तो जेहन में शहर के मुहाने की तस्वीर अच्छी नहीं दिखती, लेकिन कुछ दिन बाद जब आप यहां से गुजरेंगे तो बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा। इसे विकसित करने की कार्ययोजना को कैनाल फ्रंट डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट नाम दिया गया है। जिसे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। चीफ इंजीनियर रामजी लाल ने बताया कि इसका डिजाइन इसके एक्सपर्ट प्रवीन गुलिया ने तैयार करा लिया है। 11 व 33 केवी की दो विद्युत लाइनों को शिफ्ट कर नहर की पटरी को 48 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण करने के साथ ही दो किलोमीटर तक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पहले से खड़े पेड़ों को बिना नुकसान पहुंचाए यहां रेलिंग, गेट, ग्रीन हैज, गैजिबो, क्योस्क, पैदल पथ, ओपन एयर थिएटर तैयार करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें