फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से अटा शहर, निगमायुक्त ने इंजीनियरों संग की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के आठवें दिन शहर की सड़कों से लेकर बाजारों तक गंदगी के ढेर लग गए। वैकल्पिक व्यवस्थाओं को भी कामयाबी नहीं मिली तो निगमायुक्त को खुद झाड़ू लेकर सफाई करने सड़कों पर उतरना पड़ा। उनके साथ अभियंताओं की टीम भी सफाई करती दिखी। इसके साथ मशीनों और मेन पावर का इंतजाम करके सड़कों और सेकेंड्री प्वाइंट से कूड़ा उठाने की मुहिम शुरू की। साथ ही शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, आरडब्ल्यूए, सामाजिक संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों से अपील की कि वह श्रमदान करके सफाई व्यवस्था में सहयोग करें।
बुधवार सुबह निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने अपनी इंजीनियरिंग विंग को बुलाया। झाड़ू आदि की व्यवस्था की गई। मीनार रोड पर खुद निगमायुक्त ने सहायक आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता महिपाल सिंह, स्वच्छता शाखा निरीक्षकों आदि के साथ सफाई करनी शुरू कर दी। स्वच्छता शाखा के निरीक्षकों ने भी सड़क साफ करने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगमायुक्त ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दृष्टिगत दो चीजों पर गौर किया जा रहा है। इनमें एक स्ट्रीट स्वीपिंग और दूसरा सेकेंडरी प्वाइंट पर एकत्रित कूड़े का उठान जरूरी है। इसके लिए रात्रि नौ बजे से सुबह चार बजे तक जन भागीदारी के साथ सड़कों की सफाई की जाएगी। दूसरा सेकेंडरी प्वाइंट यानी डंपिंग स्थल से कूड़े की लिफ्टिंग पर जोर दिया गया है। इन प्रयासों से विगत तीन दिनों में अब तक 600 टन कूड़े की लिफ्टिंग करवाई जा चुकी है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अब जिला प्रशासन के सहयोग से स्कूलों व सरकारी कार्यालयों के आसपास भी सफाई करवाई जाएगी। उप निगमायुक्त अरुण भार्गव ने बताया कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को बुलाया गया है। निगम संसाधन उपलब्ध करा रहा है। शहर में विशेष सफाई व्यवस्था शुरू कराई जा रही है। 45 सेकेंडरी प्वाइंट चिन्हित करके वहां से कूड़ा उठाया जा रहा है। निसिंग नगरपालिका के सचिव शैलेंद्र शर्मा ने भी निसिंग पालिका क्षेत्र में श्रमदान से सफाई व्यवस्था को शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें