फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने कदमताल मिलाने की कसरत दोहराई

Fri, 24 Jan 2014 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गुहला-चीका
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका में गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल में हरियाणा पुलिस और मार्च पास्ट की अन्य टुकड़ियों ने खूब पसीना बहाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी के लिए बच्चों ने जमकर रियाज किया।
विज्ञापन


पीटी शो की तैयारी के लिए बच्चों ने एकसाथ रियाज करके कदमताल मिलाने की कसरत दोहराई। एसडीएम अशोक कुमार बंसल ने फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण किया और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को दिशा निर्देश दिए।

नायब तहसीलदार नवदीप सिंह नैन ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम गुहला अशोक कुमार बंसल राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। उन्होंने कहा कि 65वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के प्रांगण में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण, मुख्य अतिथि का संदेश और मार्चपास्ट के उपरांत बच्चों द्वारा शानदार पीटी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरदार कर्म सिंह ग्रेवाल हाई स्कूल चीका के बच्चों द्वारा ग्रुप सांग, एसडी सीनियर सेकेेंडरी स्कूल द्वारा स्किट, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राओं द्वारा हरियाणवी डांस व वंदे मातरम प्रस्तुत किया जाएगा।

इसी प्रकार एवी विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल टटियाणा द्वारा ग्रुप डांस, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका की छात्राओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या विषय पर कोरियोग्राफी, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीका के बच्चों द्वारा भंगड़ा प्रस्तुत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समारोह में उपमंडल के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल में डीएसपी टेकनराज शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह पूनिया, एआईपीआरओ सुरेन्द्र पुहाल, प्रिंसिपल अर्जुन सिंह ढिल्लों, एसएचओ सीवन मुलतान सिंह, एसएचओ गुहला राजेश कुमार, एएसआई शमशेर सिंह, चैन सिंह, राजेश शर्मा, पीटीआई कर्म सिंह सहित संबंधित स्कूलों के अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें