नवयुवक मां भगवती जागरण सभा की ओर से आयोजित संकीर्तन में बाला जी महाराज की महिमा का गुणगान करता
करनाल। नवयुवक मां भगवती जागरण सभा की ओर से बुधवार शाम को सेक्टर-12 के संडे बाजार में सुंदर पंडाल सजाकर बाला जी की महिमा का गुणगान किया गया। पंडित मोहित शुक्ला और श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद पंडित विनोद शास्त्री ने सभा के सदस्यों से बाबा की जोत प्रचंड करवा संकीर्तन शुरू करवाया। संकीर्तन में तनु श्री हिसार के क्या कहना थारी, बाला जी सरकार का, बस गया है जलवा दिल में तेरे दरबार का भजन पर श्रद्धालु झूमे। विशाल शैली पटियाला ने तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओं ना, मुश्किल में है दास तेरा अब जल्दी आओ ना भजन गाया। वहीं सभा के सदस्यों ने रात्रि 12 बजे केक काटकर सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। संवाद