संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। शनि मंदिर के पास एक ढाबे की पार्किंग में खड़ी कार चोरी हो गई। कार में कुत्ते के चार पिल्ले व अन्य सामान था। पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पंजाब के लुधियाना निवासी ओमकार सिंह ने शिकायत में बताया कि वह आठ महीने से लुधियाना स्थित रॉयल सिटी निवासी अरुण पोपली के पास चालक है। वीरवार शाम सवा चार बजे कार में दिल्ली से सवारी लेकर लुधियाना के लिए चला था। कार में कुत्ते के चार पिल्ले, पार्सल, एटीएम कार्ड आदि था। वह कोहंड के पास हाईवे स्थित न्यू लक्ष्मी रसोई ढाबे पर चाय पीने के लिए रुका और कार ढाबे के बाहर पार्किग में लगा दी। जैसे ही चाय पीकर लौटा तो पार्किंग में कार नहीं थी। चालक ने पुलिस को दी शिकायत में शक जताया है कि कार में लुधियाना जाने के लिए बैठे यात्री ने ही कार चोरी की है। संवाद