फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मकान की अलमारी से सोने के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। अर्बन इस्टेट स्थित मकान में चोरी करने का मामला सामने आया है। मकान के अंदर अलमारी से सोने के आभूषण चोरी हो गए। मकान मालिक ने काम करने वाली तीन महिलाओं पर चोरी का शक जताया है। अर्बन इस्टेट निवासी कृष्ण कुमार ने केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि पांच अगस्त को वह परिवार के साथ मकान में सो रहा था। इसी दौरान मकान के अंदर अलमारी में रखे गहने चोरी हो गए। जिसमे चार तोले सोने की चेन, डायमंड लॉकेट था। पीड़ित ने मकान में काम करने वाली पूनम और समता, सुदेश पर शक जाहिर किया है। पीड़ित का कहना है कि वह घटना के बाद दो दिन से काम करने के लिए भी नहीं आ रही है। पूछता की गई तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें