फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ ढाई लाख उड़ाए

Wed, 26 Mar 2014 12:12 AM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-13 की कालड़ा मार्केट के पास खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर दिनदहाडे़ दो लाख 60 हजार रुपये साफ कर दिए गए। शीशा तोड़ने वाले बाइक सवार युवक बताए जा रहे हैं, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन


थाना सिविल लाइन प्रभारी ललित सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। समाचार लिखा जाने तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद सेक्टर-13 मार्केट क्षेत्र में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के बाद गांव जुंडला निवासी संजय नरवाल की कार खड़ी थी।

 कार में दो लाख साठ हजार रुपये की नकदी रखी थी। कार में संजय नरवाल का दूसरा साथी प्रापर्टी डीलर महेंद्र सिंह भी था। संजय नरवाल कार से उतर कर बीमा की किश्त भरने के लिए ऊपर गया था। नरवाल के अनुसार वह जाते हुए महेंद्र सिंह को कार में बैठे रहने के लिए बोल गया था। बताया गया कि संजय नरवाल के जाने के बाद महेंद्र सिंह भी कार से निकल कर थोड़ा बहुत इधर-उधर हो गया। इसी बीच बाइक पर आए दो युवक हेल्मेट से शीशा तोड़ कर गाड़ी में रखे पैसे उड़ाकर फरार हो गए।
विज्ञापन



किश्त भर कर लौटे संजय नरवाल ने कार का शीशा टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर दी गई। सूचना लगते ही थाना सिविल लाइन प्रभारी ललित सिंह और सेक्टर-13 पुलिस चौकी मौके पर पहुंचे। राइडर और पीसीआर भी मौके पर पहुंची।


संजय नरवाल ने बताया कि महेंद्र सिंह प्रापर्टी डीलर का काम करता है। उसने ही उसका एक प्लाट बिकवाया था। उसके पैसे लेकर वह आया था। करनाल वह दोनों बीमा की किश्त भरने के लिए आए थे।
थाना सिविल लाइन प्रभारी ललित सिंह के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी है। उच्चाधिकारियों के नोटिस में मामला लाया गया है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें