संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। दंपती के झगड़े में ससुराल वालों ने वर पक्ष के लोगों से मारपीट की। पुलिस को दी शिकायत में रूपिंदर जीत सिंह, निवासी जिला मोहाली पंजाब ने बताया कि वह प्राइवेट बस में हेल्पर है।
25 फरवरी को उसकी शादी शेखपुरा गांव में हुई थी। शादी के एक महीने बाद पत्नी मेरे माता-पिता के साथ झगड़ा करने लगी। जिसके बाद उसके घर वालों को बुलाया और वह अपनी बेटी को साथ ले गए। कुछ दिन बाद मेरे पिता ने उसका हाल-चाल जाना तो उन्होंने बेटी को ससुराल ले जाने को कहा। इसके बाद मेरे पिता, भाई व मामा का बेटा उसे लेने गए तो ससुराल वाले गालीगलौज कर मारपीट पर उतारू हो गए व पड़ोसियों ने समझौता करवाया।
इसके बाद मेरी पत्नी ने पुलिस को शिकायत दी जिस बारे में जलमाना चौकी में पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर मामला निपटाया। मगर मेरा साला सभी को शेखपुरा गांव ले जाने की जिद करने लगा। इसके बाद सभी शेखपुरा गए जहां पंचायत के लोगों ने चाय पी। उसके बाद मेरे साले ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें मेरे माता-पिता, मामा व मुझे भी चोटें लगीं। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।