फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुंदरता प्रतियोगिता में दिखी नस्लों की चमक, दूध उत्पादन में अव्वल सम्मानित

Mon, 09 Mar 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
एनडीआरआई में आयोजित पशु मेले में पशु पालक को सम्मानित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
विज्ञापन
करनाल। भाकृअनुप-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की ओर से 6 से 8 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला व एग्री एक्सपो का रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। मेले में विभिन्न नस्लों के उत्कृष्ट पशुओं की प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें हरियाणा सहित आसपास के राज्यों से आए पशुपालकों ने बेहतरीन पशु पेश किए। विजेता पशुपालकों को उनकी उपलब्धि पर 11 से 31 हजार रुपये तक की नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मेले में मुर्राह, साहीवाल, हरियाणा, गिर, थारपारकर, एचएफ क्रॉस और राठी नस्ल के पशुओं की सुंदरता, दूध उत्पादन और विभिन्न आयु वर्ग की श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में पशुओं की शारीरिक बनावट, स्वास्थ्य, दूध उत्पादन क्षमता और नस्ल की शुद्धता के आधार पर मूल्यांकन किया गया।

सुंदरता प्रतियोगिता में दिखी नस्लों की चमक

मेले में ब्यूटी मिल्किंग मुर्राह, ब्यूटी मिल्किंग साहीवाल और ब्यूटी मिल्किंग हरियाणा जैसी श्रेणियों में पशुपालकों ने अपने पशुओं को प्रस्तुत किया। इन श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को 21 हजार रुपये, जबकि द्वितीय स्थान पाने वालों को 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसके अलावा एचएफ क्रॉस (ड्राई), हरियाणा (ड्राई), थारपारकर (ड्राई), साहीवाल (ड्राई), गिर (ड्राई) और मुर्राह (ड्राई) श्रेणियों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। इन श्रेणियों में भी विजेताओं को 21 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए गए। मेले में 2 दांत और 4 दांत वाली हाइफर श्रेणी में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें मुर्राह, साहीवाल, हरियाणा, गिर और एचएफ क्रॉस नस्लों के युवा पशुओं का मूल्यांकन किया गया। इसमेंं विजेताओं को 11 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी गई।
विज्ञापन

दूध उत्पादन प्रतियोगिता में मिला सबसे बड़ा इनाम

मुर्राह नस्ल की ब्यूटी दुधारू पशु प्रतियोगिता में पशुपालक नरेंद्र को 31 हजार का इनाम मिला। साहिवाल के पशुपालक राजबीर काे भी 31 हजार का इनाम दिया गया। ब्यूटी हरियाणा में पशुपालक संजीत मोर को 21 हजार, एचएफ क्रॉस नस्ल के पशुपालक राजबीर को 21 हजार, ब्यूटी हरियाणा ड्राई में पशुपालक वीरेंद्र को 21 हजार, ब्यूटी थारपारकर में पशुपालक रमन आर्य को 21 हजार, घीर ड्राई नस्ल में पशुपालक राजेश को 21 हजार, ब्यूटी साहिवाल नस्ल के पशुपालक अनिल चौहान, राठी ड्राई के पशुपालक सतीश, मुर्राह ड्राई के पशुपालक इंद्रजीत, एचएफ क्रॉस के पशुपालक राजबीर को पहला स्थान मिला। प्रतियोगिता में डाडूपुर, अलीपुर, डाडूपुर रोरण, न्यू प्रेम नगर, कुचपुरा, बामवा, लाजवाना खुर्द, ज्योति नगर, कलंधगढ़, तरावड़ी और भैंसवाल कलां जैसे कई गांवों के पशुपालकों ने भाग लिया। संस्थान निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड राज्यों से आए 55,000 से अधिक किसानों, पशुपालकों व पशु प्रेमियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें