फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पश्चिमी यमुना नहर से मिला चंडीगढ़ के श्यामसुंदर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कैथल रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर से शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-37 सी निवासी श्याम सुंदर नामक व्यक्ति का शव मिला। जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान हुई। रामनगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता लगा है कि श्याम सुंदर पर काफी कर्ज था। पांच दिन से वह घर से लापता थे।
शुक्रवार शाम को पुलिस की डायल-112 की टीम को नहर में शव की सूचना मिली। गोताखोर कर्ण को मौके पर बुलाया और शव को नहर से बाहर निकाला। जेब से 500 के नोटों की एक गड्डी भी मिली। रामनगर थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि परिजन करनाल आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें