फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता नाबालिग का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। गांव रावर से तीन दिन से लापता नाबालिग का शव मंगलवार रात पानीपत में नहर से बरामद हुआ है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले 17 वर्षीय अनिल अपने दो भाइयों के साथ नहर पर घूमने गया था। इस दौरान दोनों भाई उससे आगे निकल गए। वह नहर में गिर गया, लेकिन भाइयों को इसका पता नहीं लगा। उन्होंने अनिल के लापता होने की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन उसका नहर से आगे जाने का फुटेज नहीं मिला न ही उसका मोबाइल लग रहा था। नहर में गिरने की आशंका के चलते परिजनों ने गोताखोर बुलाए, जिन्होंने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके पर पहुंचे गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनके पास गांव रावर से किसी का फोन आया था कि एक 17 साल का लड़का घर से लापता है, उसकी नहर में डूबने की आंशका है। मंगलवार को पानीपत से गोताखोरों को एक लड़के का शव मिला तो परिजनों के पास फोटो भेजी गई, जिसकी शिनाख्त अनिल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत की सूचना पर पिता हुए बेहोश
जब अनिल के पिता कृष्ण को बेटे की मौत की सूचना मिली तो वह नहर पर ही बेहोश हो गया। ग्रामीण उसे उठाकर गांव ले गए। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को भी ग्रामीणों ने संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें