फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: निर्मल कुटिया के बाहर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। निर्मल कुटिया के बाहर शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। सेवादारों ने इसकी सूचना अपना आशियाना संस्था को दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखवा दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहन रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के पास पड़ा सफेद प्लास्टिक का कट्टा चेक किया, जिसमें एक प्लास्टिक का थैला, दो रस्क के पैकेट, एक खाली बोतल, कुछ कपड़े, एक गिलास और एक पॉकेट डायरी मिली। मृतक की जेब से एक डायरी मिली है। इसमें कुछ नंबर लिखे हैं। पुलिस इन नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश कर मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें