फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: छात्रावास में फंदे से लटका मिला की छात्रा का शव

Sat, 17 May 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के छात्रावास में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रहने वाली छात्रा चार माह की मेडिकल लीव के बाद गत शुक्रवार को ही संस्थान में लौटी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

छात्रा वैशाली उर्फ वंशिका (24) एनडीआरआई से मास्टर डिग्री कर रही थी। वह काफी समय से बीमार थी, एक सर्जरी के कारण उसे तीन से चार माह तक मेडिकल लीव पर भी रहना पड़ा। शुक्रवार को सुबह वैशाली के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। इस पर सहपाठियों ने उसे कॉल किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला गया। संस्थान के छात्रावास प्रबंधन को विद्यार्थियों ने सूचना दी। इसके बाद गार्ड ने मौके पर पहुंचकर कमरे का गेट खोला तो छात्रा का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रावास प्रबंधन ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। सिविल लाइन थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि मृतक छात्रा के परिजनों से संपर्क किया गया। सूचना देने के बाद ही परिजन वहां से चल पड़े है।

छात्रा वैशाली ने वीरवार शाम के समय में भी अपनी क्लास ली थी। प्राध्यापकों से अपने विषयों पर चर्चा भी की थी। शाम को पांच बजे तक वह शिक्षकों के पास ही रही। इसके बाद रात आठ बजे मेस में डिनर के लिए भी आई, लेकिन उसने वहां खाना नहीं खाया। प्लेट में खाना डलवाकर कमरे में ही चली गई। जब छात्रा का फंदे पर लटका शव देखा तो खाना प्लेट में रखा था।
विज्ञापन

छात्रा की मौत का अभी तक कोई भी कारण सामने नहीं आया है। कमरे में भी ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे यह पता चले कि वह परेशान थी या किसी ने उसे तंग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -श्रीभगवान, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें