फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मिठाइयों की मिठास पर महंगाई का कड़वाहट, हलवाइयों ने 20 रुपये तक बढ़ाए मिठाइयों के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आगामी त्योहारों के सीजन से ठीक पहले आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। चीनी के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोतरी के चलते स्थानीय हलवाइयों ने मिठाइयों के रेट में सीधी बढ़ोतरी कर दी है। बाजार में चीनी के दाम 45 रुपये प्रति किलोग्राम से उछलकर 65 रुपये प्रति किलो से भी ऊपर पहुंच गए हैं। कच्चे माल की लागत अचानक बढ़ने के कारण हलवाई एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से मिठाइयों के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ाने का कड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन

चीनी के रेट आसमान छूने से हलवाइयों के साथ-साथ चीनी व्यापारियों की भी धड़कनें तेज हो गई हैं। व्यापारियों को डर है कि दामों में इस अचानक उछाल से आगामी त्योहारी सीजन में बिक्री पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। आम जनता के लिए रक्षाबंधन और उसके बाद आने वाले त्योहारों पर जेब ढीली करना तय माना जा रहा है। पानीपत हलवाई एसोसिएशन के उप प्रधान राजेंद्र गुप्ता ने
चीनी की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं। ऐसे में हलवाइयों के सामने कोई विकल्प नहीं बचा। चीनी, दूध और ईंधन की लागत बढ़ने से व्यापार चलाना मुश्किल हो रहा था। मंदे के इस दौर में काफी सोच-विचार के बाद हमने लड्डू और रसगुल्ले जैसी मिठाइयों के दाम में 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि करने का फैसला लिया है। चीनी के थोक व्यापारी रमेश चावला ने बताया कि पीछे से ही सप्लाई प्रभावित होने और थोक भाव बढ़ने के कारण चीनी की कीमतें 65 रुपये के पार पहुंची हैं। दामों में इस अप्रत्याशित बढ़ोतरी से फुटकर बाजार की धड़कनें तेज हैं। हमें डर है कि त्योहारी सीजन में उठान कम हो सकता है। जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

लोगों को त्योहार में मिठास गायब होने का डर
आजाद नगर की सुनीता रानी ने बताया कि त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों के दाम बढ़ना बेहद निराशाजनक है। पहले से ही रसोई का बजट बिगड़ा हुआ है, अब लड्डू और रसगुल्ले 20 रुपये महंगे मिलने से आम परिवार का बजट और बिगड़ेगा। सरकार को चीनी की कालाबाजारी पर रोक लगाकर कीमतें नियंत्रित करनी चाहिए। विर्क नगर के मुकेश ने बताया कि चीनी के रेट बढ़ते की मिठाइयों के साथ अन्य सामान में भी महंगाई आ गई है। ऐसे में कुछ बचा पाना मुश्किल हो गया है। त्योहार बिना मिठाई नहीं मनाए जा सकते। ऐसे में जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सामान पहले अब
लड्डू 200 220
मोतिचूर लड्डू 240 260
रसगुल्ला 280 300
-नोट : रेट प्रति किलोग्राम हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें