श्रीराम मंदिर सेक्टर आठ में चल रही श्री रामचरितमानस कथा में प्रवचन करते स्वामी मैथिलीशरण महारा
करनाल। सेक्टर-8 स्थित श्री राम मंदिर में चल रही श्री रामचरितमानस कथा के दौरान स्वामी मैथिलीशरण महाराज ने अपने प्रवचनों में जीवन के गहरे आध्यात्मिक और व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सबसे बड़ी कमजोरी तुलना है। जब तक व्यक्ति दूसरों से अपनी तुलना नहीं करता, तब तक उसे संतोष नहीं मिलता। इस अवसर पर रमेश शर्मा, शीशपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा एवं उनके परिवार की ओर से पंडित अनिल द्विवेदी और पंडित अनिल आचार्य ने विधिवत व्यास पीठ की पूजा संपन्न करवाई। संवाद