फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति से ही परेशानियों का उत्तम समाधान : कुंजबिहारी दास

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीकृष्ण मंदिर सेक्टर-14 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्री सांवरिया मित्र मंडल की ओर से श्रीकृष्ण मंदिर सेक्टर-14 में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इसमें प्रवचन करते हुए कुंजबिहारी दास वृंदावन वाले ने कहा कि शुकदेव इस संसार में भागवत का ज्ञान देने के लिए ही प्रकट हुए। परीक्षित कलयुग के प्रभाव के कारण दृष्टि से श्रापित हो जाते हैं। पश्चाताप में वह शुकदेव महाराज के पास जाते हैं। उनके चेहरे पर उदासी देखकर शुकदेव महाराज उन्हें सवाल पूछने के लिए कहते हैं।
उनके हर सवाल के जवाब में शुकदेव महाराज उन्हें प्रभु कृष्ण की लीलाएं सुनाते हैं। जिसे सुनकर परीक्षित के जीवन में बांके बिहारी की कृपा हुई। कुंज बिहारी दास ने कहा कि भक्ति एक ऐसा उत्तम निवेश है, जो जीवन की परेशानियों का उत्तम समाधान देती है और जीवन के बाद मोक्ष भी सुनिश्चित करती है। श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का अद्भुत समन्वय है। यह कथा मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्ति दिलाने और ईश्वर के प्रति प्रेम और समर्पण का मार्ग दिखाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण और पाठ करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है। इसे सुनने से मन, वाणी और कर्म की शुद्धि होती है। यह कलियुग में सबसे प्रभावी साधन माना गया है। उन्होंने कहा कि कथा के आयोजन से परिवार और समाज को आध्यात्मिक बल मिलता है। श्री सांवरिया मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि कथा का आयोजन 26 दिसंबर तक किया जाएगा। कथा विश्राम अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

राधा रसिक मंडल की ओर से ईश्वर की महिमा का गुणगान किया जाएगा। कथा का समय दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है। 27 दिसंबर को सुबह हवन और दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। इस अवसर पर राकेश गोयल, राजीव गर्ग, अंकित गुप्ता, राजेश गर्ग, दीपक गोयल, राकेश जिंदल, गणेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें